खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के छह खुदरा खाद दुकानों के अधिकारियों के द्वारा की गई जांच के दौरान मिले गड़बड़ी के बाद लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। कार्रवाई में मानसी के एक, बेलदौर के दो, परबत्ता के एक, अलौली के एक, चौथम के एक खुदरा खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। इन सभी दुकानों की जांच कराने के बाद संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण पूछा गया था, लेकिन स्पष्टीकरण का जबाव संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गत सात फरवरी को संयुक्त निदेशक शष्य, मुंगेर के निर्देश पर मानसी बीएओ ने मानसी के मयंक खाद बीज भंडार की जांच की थी। जांच प्रतिवेदन में प्रोपराइटर के प्रतिष्ठान पर मौजूद रहने के बाद भी बाजार जाने...