सहरसा, फरवरी 12 -- सहरसा। जिले के सरकारी विद्यालयों में नामांकित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पास अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। आधार की अनिवार्यता के बावजूद छात्रों और अभिभावकों की उदासीनता के कारण इसका सीधा असर अपार कार्ड निर्माण और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं पर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में पहली से बारहवीं कक्षा तक कुल 3 लाख 80 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से केवल 2 लाख 69 हजार छात्रों का ही आधार कार्ड बन सका है। यानी करीब 40 फीसदी छात्र अब भी आधार से वंचित हैं। आधार कार्ड नहीं होने से इन छात्रों का अपार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। अब तक जिले में 2 लाख 21 हजार 201 छात्रों का ही अपार कार्ड तैयार हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अपार कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह आधार पर निर्भर है। ऐसे में जिन छ...