महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले चार सामुदायिक स्वास्थ क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। घर के नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करा सकेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन ने इन सीएमचसी को अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध कराई है। इससे विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच कराने में सहूलियत मिलेगी। जिलेवासियों को त्वरित व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला व महिला अस्पताल के अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। लेकिन जिला अस्पताल के छोड़कर किसी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए लोगों को जिला अस्प...