मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले के चार रेलवे स्टेशनों के बाहर खुलेगा यात्री टिकट सुविधा केन्द्र। इसके तहत पीआरएस एवं यूटीएस टिकट यात्रियों को मिलेगा। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेलमंडल ने इसकी पक्रिया शुरू कर दी है। ये यात्री टिकट सुविधा केन्द्र जिले के जयनगर, मधुबनी, झंझारपुर एवं सकरी रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेगा। समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा इन स्टेशनों पर कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सह अनारक्षित टिकट प्रणाली(यूटीएस) काउंटर संचालन के लिए योग्य उम्मीदवारों से पांच जनवरी तक आवेदन लिया जाएगा। इससे रेल यात्रियों को स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशन के बाहर कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) सह अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) काउं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.