गुमला, जनवरी 8 -- गुमला हिटी। जिले के सिसई, घाघरा, बिशनपुर और डुमरी प्रखंडों में गुरुवार और शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने पहुंचे। सिसई में बीडीओ रमेश कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी और चिकित्सा प्रभारी डॉ. ललिता मिंज ने दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेले में 25 स्टॉल लगाए गए। जिसमें विभिन्न बीमारियों की जांच,राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण और टीबी मरीजों को पोषाहार प्रदान किया गया।घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिप सदस्य सतवंती देवी, प्रखंड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दिनेश कुमार और चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके एक्का ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेला शुरू किया। यहां 21 स्टॉल...