सीवान, जनवरी 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वर्ष 2026 जिले के किसानों के लिए नई उम्मीदों और संभावनाओं का साल बनकर उभर रहा है। बीते वर्ष कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में किए गए ठोस प्रयासों ने आने वाले समय के लिए मजबूत आधार तैयार कर दिया है। धान अधिप्राप्ति के पुराने रिकॉर्ड टूटने, तकनीक के व्यापक उपयोग और आधुनिक कृषि बुनियादी ढांचे से अब किसानों की आय और सुविधा दोनों में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि खरीफ सीजन 2024-25 में जहां 13,632 किसानों से 97,337.428 मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। वहीं 2025-26 सत्र की शुरुआत भी उत्साहजनक रही। अब तक 3,737 किसानों से 22,025.980 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति हो चुकी है। यह संकेत है कि 2026 में जिले की कृषि क्षमता और मजबूत होगी। सहकारिता क्षेत्र में तकनीकी विस्तार ने किसानों को नई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.