सहरसा, फरवरी 9 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ भुवनेश्वर शिक्षा सेवा समिति पटना द्वारा प्रथम पंडित जगदीश मिश्रा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिले के चार शिक्षक शिक्षिका को पंडित जगदीश मिश्रा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिससे अन्य शिक्षकों ने खुशी जताया है। जानकारी अनुसार वर्तमान में कहरा के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अंजना सिंह, प्रसून रंजन सिंह प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय रहुआमणि, डॉ रंजन कुमार मध्य विद्यालय महपुरा एवं सच्चिदानंद झा विशिष्ट शिक्षक रमेश कन्या मध्य विद्यालय बनगांव को पंडित जगदीश मिश्रा शिक्षक सम्मान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह, अखि...