भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता । जिले के चयनित 16 मॉडल स्कूलों में नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए एससीईआरटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। कक्षा नौ में नामांकन के लिए कक्षा आठ में पढ़ रहे छात्र ही आवेदन के पात्र हैं। इससे संबंधित अधिसूचना राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी ने जारी कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के हर प्रखंड में एक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। मॉडल विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए आवासीय सुविधा रहेगी। इसके लिए जिले के 16 सरकारी विद्यालयों अपग्रेड को किया जा रहा है। बिहार के सभी प्रखंडों में एक-एक अत्याधुनिक मॉडल स्कूल संचालित किया जाएगा। वहीं भागलपुर के 16 पुराने विद्यालय को मॉडल ...