कन्नौज, जनवरी 3 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सौ किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामीण इलाकों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज द्वारा मुख्यमंत्री जनता बस सेवा शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत करीब तीन बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें यात्रियों को किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कन्नौज रोडवेज डिपो के एआरएम अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि जनता बस सेवा को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। एआरएम ने बताया कि कम किराये पर जनता बस सेवा संचालित करने का प्रस्ताव बीते वर्ष भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद अब संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.