नोएडा, दिसम्बर 25 -- नोएडा संवाददाता। क्रिसमस के मौके पर गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के सेक्टर, सोसाइटियों, मॉल समेत अन्य स्थानों पर क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गईं। प्रार्थना के बाद बाइबल का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक शहर के विभिन्न गिरजाघरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के सामने मोमबत्तियां जलाकर शांति, प्रेम और सद्भाव की प्रार्थना की। गुरुवार सुबह शहर के प्रमुख गिरजाघरों में प्रार्थना की गई जिसमें देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही। सेक्टर-34 स्थित सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के सदस्य साजू जोसेफ ने बताया कि क्रिसमस के मौके पर ...