कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ज्ञानदीप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब और वंचित तबके के बच्चे भी अपने जिले के अच्छे निजी विद्यालयों में पढ़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने बच्चों का पंजीकरण अवश्य कराएं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.