फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- फरीदाबाद। जिला के खिलाड़ी राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। रोहतक में सात से नौ नवंबर तक आयोजित हुए हरियाणा स्कूल स्टेट गेम्स में खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिता में चुने गए खिलाड़ियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिला था। अंडर-11 आयुवर्ग की 200 मीटर की दौड़ में जिला की रक्षिता ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है। अंडर-11 की शतरंज प्रतियोगिता में लड़कों की टीम ने रजत पदक और लड़कियों की टीम ने कांस्य पदक जीता है। वहीं अंडर-11 रस्साकसी प्रतियोगिता में लड़कों की टीम ने कांस्य और लड़कियों की टीम ने रजत पदक जीता है। जबकि स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला के खिलाड़ियों (लड़कियों) को स्वर्ण पदक मिला है। सहायक मौलिक शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.