खगडि़या, दिसम्बर 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के कॉलेजों में महिला हॉस्टल की सुविधा नहीं हो सकी है। यहां तक कि जिले के एक मात्र महिला कॉलेज में भी बालिका हॉस्टल नहीं है। ऐसे में जिले के सुदुर गांव से शहर आकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को भाड़े की मकान लेकर रहना मजबूरी बनी है। जिले में स्थिति चार डिग्री कॉलेजों में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं के लिए भी इन कॉलेजों में महिला हॉस्टल रहने के लिए उपलब्ध नहीं है। यह विडंबना कहें या महिला हॉस्टल निर्माण के प्रति सरकार की उदासीनता कहें। कहीं हॉस्टल अधूरा पड़ा है तो कहीं महिला हॉस्टल की प्रस्तावित भूखंड अतिक्रमण का शिकार बना है। ऐसे में इस ओर ना तो स्थानीय प्रशासन साकारात्मक पहल कर रही है और ना ही सरकार स्तर से इस ओर कई पहल की जा रही है। जिससे महिला हॉस्टल की सुविधा आज तक नहीं हो पाई है। वर्...