गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिले में एग्रीस्टैक फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए अनिवार्य है। आईडी के बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। आईडी को लेकर जिले के सभी गांवों में विभागीय टीमों द्वारा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसानों को जागरूक करने के साथ फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार जारी है। डीसी अजय कुमार ने किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में जल्द से जल्द एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाएं। इस कार्य में टीमों का सहयोग करें। साथ ही अन्य किसानों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। भविष्य में सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा। फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी सेवाओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.