सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में 16 लैम्पस के माध्यम से किसानो से धान की खरीदारी की जा रही है। सरकार के द्वारा किसानों से 24.50 प्रतिकिलो की दर से धान खरीदा जा रहा है। जिले के किसानों को एक सप्ताह के अंदर भुगतान हो रहा है। जिले के किसानों को धान बेचने में परेशानी नहीं हो रही है। किसानों ने भुगतान में देरी के संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। बताया गया कि जिले में अबतक 12750 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है। जिसे लगभग लगभग 170 किसानों ने बेचा है। इनमें से करीब 100 किसानों को पुर्ण भुगतान हो चुका है और बाकी बचे किसानों को भी शुक्रवार को भुगतान हो जाने की जानकारी दी गई। ठेठईटांगर के किसान अजर कुल्लू, कुरडेग के गोरखनाथ प्रधान,फुलजेन्स टोप्पो ने बताया कि धान बेचने के तीन दिनों के अंदर ही उन्हें पूरा भुगतान मिल गया था। किसान...