नोएडा, दिसम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई कांग्रेस की रैली में जिले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में लगभग एक हजार कार्यकर्ता गाड़ियों व बसों में सवार होकर रैली में पहुंचे। ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, रबूपुरा, दनकौर आदि इलाकों के कार्यकर्ता नोएडा गेट पर एकत्रित हुए। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि यह संघर्ष आजादी की दूसरी लड़ाई के ही समान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...