मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म के हॉस्पीटल मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमस) से इलाज के लिये पहुंचे मरीजों के औसतन समय से अधिक रहने पर सिविल सर्जन डॉ राजू ने कई उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक पर आवश्यक कार्रवाई की है। संबंधित उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। साथ ही सिविल सर्जन ने मरीजों के औसतन समय को अधिकतम 30 मिनट तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने अपने ने कहा है कि 9 से 14 फरवरी तक भव्या पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि सदर अस्पताल में इलाज के लिये आने वाले मरीजों का इलाज के लिये औसतन इंतजार करने का समय 42 मिनट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर में 64 मिनट,...