सिमडेगा, दिसम्बर 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी एम अर्शी के निर्देश पर जिले के कई थाना में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में क्रिसमस पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में मनाने का निर्णय लिया जाएगा। शांति समिति की बैठक गुरुवार को टाउन थाना, ठेठईटांगर थाना, बानो, गिरदा ओपी में आयोजित की गई है। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...