उरई, जनवरी 30 -- उरई। बाहर से जिले में आने वाली पर्यटकों को ठहरने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनपद के सुदूर क्षेत्रों में जो भी ऐतिहासिक स्थल हैं। वहां पर उनके लिए होमस्टे की व्यवस्था कराई जाएगी। जहां पर वह रुकने के साथ नाश्ते एवं भोजन की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उनको निर्धारित मूल्य चुकाना पड़ेगा। शासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जनपद में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जो जनपद मुख्यालय से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इसमें रामपुरा किला से लेकर कालपी क्षेत्र में सूर्य मंदिर जैसी कई जगह है जहां पर पर्यटक इसलिए ज्यादा संख्या में नहीं पहुंच पाते क्योंकि वहां पर रुकने से लेकर भोजन आदि की व्यवस्था नहीं हो पाती इसको लेकर अब प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रों में होमस्टे की सुविधा विकसित करने क...