बुलंदशहर, फरवरी 19 -- कृषि उत्पादों के निर्यात को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग ने बड़ी पहल की है। हैदराबाद स्थित भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान मैनेज में एक विशेष निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के तीन एफपीओ को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ मंडल के 18 सदस्यीय दल प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला कृषि विपणन निरीक्षक मोहित सिंह ने बताया कि जिले से तीन प्रमुख एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) के प्रतिनिधियों का चयन इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए हुआ है। इसमें यूपी ग्रामोथान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक हिमांशु राघव, सात्विक एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ विशाल राजपूत और अल्फाजों स्याना मैंगो वेरायटी प्रो कंपनी लिमिटेड के सी...