बेगुसराय, फरवरी 24 -- सिंघौल, निज संवाददाता। पीएम सम्मान निधि की 19 वीं क़िस्त भेजने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित जनसभा में की। इससे पहले बेगूसराय डीएओ अजीत कुमार यादव के नेतृत्व में करीब 2000 किसानों का जत्था पीएम की सभा मे शामिल होने के लिए 40 बस में बैठकर भागलपुर पहुंची थी। डीएओ ने बताया कि पीएम की सभा मे शामिल होने का मौका मिलने से किसान काफी खुश दिखे। उन्हें अपने देश के प्रधानमंत्री को सामने से देखने व सुनने का मौका मिला। पीएम ने किसानों के लिए चल रहे अनेक लाभकारी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयास करने का वादा भी दोहराया। डीएओ ने कहा कि जिले में पीएम सम्मान निधि के लाभुक किसानों की संख्या एक लाख 14 हजार 501 है। इनमें से एक लाख 13 हजार 619 किसानों का ई-केवायसी का काम पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.