बलिया, नवम्बर 12 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के एकमात्र जीवित सेनानी राम विचार पाण्डेय का बुधवार की सुबह शहर के निराला नगर (गड़वार रोड) स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 98 वर्ष के थे। मूल रूप से गड़वार क्षेत्र के नारायनपाली निवासी रामविचार पाण्डेय के निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक छा गया। उनके शव को नारायनपाली गांव स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व उपेन्द्र तिवारी के अलावा डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी डॉ. ओमवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने स्व. पाण्डेय के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तिरंगे में लिपटे शव पर अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें अंतिम सैल्यूट दिया। घाट पर पुलिस के जवानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.