देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में हाल के दिनों में अपराध पर पुलिस ने सख्ती के साथ लगाम लगाया है और हाल के दिनों में हुई अधिकांश घटनाओं का पर्दाफाश भी कर चुकी है। लेकिन कुछ ऐसे भी बदमाश हैं, जो पुलिस के लिए इन दिनों चुनौती बन गए हैं। 21 बदमाशों के ऊपर एसपी की तरफ से इनाम भी घोषित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक बार नहीं, बल्कि कई बार पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया जा चुका है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रहे हैं। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एसपी की तरफ से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, अभियान का असर भी दिख रहा है और पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अपराध कम हुए हैं। लेकिन कुछ अपराध ऐसे भी पहले के हुए हैं, जिसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.