चंदौली, दिसम्बर 12 -- चंदौली, हिटी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को जिले के आठ ब्लाकों में धूमधाम से शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह से चल रही तैयारियो के बीच वर-वधू के साथ परिवार के लोग शादी मे शामिल होने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर बने शादी मंडप में पहुंचे। इसके बाद शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ब्लाकों में पूरे रीति रिवाज के साथ कुल 391 दूल्हा-दुल्हन परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं बरहनी विकास खंड में 13 दिसंबर शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होंगे। शासन की ओर से इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जिले को कुल 486 पात्र दूल्हा-दुल्हनों की शादी का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही खर्च की धनराशि बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। जिला प्रशासन के आदेश पर समाज कल्याण विभाग निर्धारित ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.