औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होगा। यह कार्यक्रम जिले के आठ प्रखंडों सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित होगा। सदर, गोह एवं कुटुंबा प्रखंड में यह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा, क्योंकि इन तीनों प्रखंडों में पुनः नाइट ब्लड सर्वे किया जाना है। 10 फरवरी से एल्बेंडाजोल, डायइथाइल कार्बामाजीन एवं आईवरमेक्टिन, तीन दवाओं का सेवन कराया जाएगा। 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्तियों तथा खाली पेट दवा नहीं लेने की सलाह दी गई है। 2 से 5 ...