बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मौसम के मिजाज में बीते कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय धूप तेज होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि के कारण दिन के समय लोग धूप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सड़कों, पार्कों और खुले स्थानों पर दोपहर के वक्त चहल-पहल बढ़ गई है। हालांकि सुबह और शाम ठंडी हवाओं के चलते लोगगर्म कपड़ों का सहारा लेते नहीं चूकते। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है, इसलिए सावधानी बरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.