अमरोहा, फरवरी 19 -- जिले के सभी छह विकास खंडों की 576 ग्राम पंचायतों में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अन्य के अंतर्गत कराए गए कार्यों का सोशल आडिट किए जाने के लिए ब्लाक स्तर पर चार सदस्यीय सोशल आडिट टीमों का पैनल तैयार करने के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। डीडीओ की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गई है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथियों पर जिला विकास कार्यालय विकास भवन में बुलाया गया है। अमरोहा व जोया ब्लाक के लिए 21 फरवरी, ब्लाक धनौरा व हसनपुर के लिए 23 फरवरी, गजरौला व गंगेश्वरी ब्लाक के लिए 24 फरवरी को साक्षात्कार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...