रुद्रपुर, जनवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दुग्ध संघ ऊधमसिंह नगर से संबद्ध 450 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में डेयरी विकास विभाग गोष्ठी करा रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 10 समितियों में गोष्ठी हो रहीं हैं। गोष्ठियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिनमें आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवा, साईलेज अनुदान, भूसा अनुदान, पशुआहार अनुदान सहित अन्य लाभकारी योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही दुधारू पशुओं के रखरखाव की वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की जा रही है। दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रभा रावत ने बताया कि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जनपद के उत्पादकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। वहीं प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.