संभल, मार्च 30 -- देश को टीबी मुक्त बनाने में जिले की 17 ग्राम पंचायतें अहम भूमिका निभाएंगी। यह ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी व सीएमओ ने इन पंचायतों के टीबी मुक्त होने की घोषणा के साथ ही ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वहीं क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सौ दिवसीय खोजी अभियान के तहत जिले में 16 सौ से अधिक टीबी के मरीज सामने आए हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने टीबी मुक्त हो चुकीं 17 ग्राम पंचायतों को ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसको हासिल करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.