सासाराम, फरवरी 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सीटेट) परीक्षा शनिवार को जिले की 12 केंद्रों पर आयोजित की गई। वहीं रविवार को भी सीटेट परीक्षा का आयोजन होगा। सीटेट परीक्षा को लेकर सासाराम में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें बाल विकास विद्यालय, संत पॉल स्कूल, जीएस रेसिडेंसियल स्कूल, डीएवी स्कूल अदमापुर, प्रज्ञा निकेतन व पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शामिल है। वहीं डेहरी अनुमंडल में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें सनबीम पब्लिक, मॉडल स्कूल व तीन केंद्र डीएवी पब्लिक स्कूल शामिल है। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12 बजे दोपहर तक आयोजित की गई। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की ...