गोपालगंज, फरवरी 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 14 प्रखंडों में कुल 230 पंचायते हैं। इन सभी पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत खेलकूद सुविधाओं के साथ खेल मैदान का निर्माण कराया जाना है। यह योजना पिछले वर्ष ही शुरू हुई थी। योजना के तहत कुल 230 पंचायतों में से 117 पंचायतों में या तो खेल मैदान बन गए हैं या बन रहे हैं। खेल मैदान निर्माण को लेकर 50 डिसमिल से लेकर एक एकड़ जमीन की आवश्यकता है। लेकिन, काफी दिन बीत जाने के बाद भी जिले की 113 पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही है। जिससे खेल मैदान निर्माण की प्रक्रिया लंबित है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जिले के सभी अंचलों के सीओ, बीपीआरओ, बीईओ व मनरेगा पीओ को पत्र भेज कर निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा है कि शेष कुल 113 पंचायतों में मनरेगा योजना के ...