मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- बढ़ता प्रदूषण बोर्ड अफसरों की कार्रवाई को मुंह चिड़ा रहा है। लगातार प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए बोर्ड की टीम सीलिंग की कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन फिर भी प्रदूषण नियंत्रण में नहीं आना कार्रवाई को ही चुनौती दे रहा है। पिछले कई दिनों में सीलिंग की कार्रवाई स्लग यूनिट और कोल्हूओं पर हुई है, जबकि बड़ा प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को विभाग द्वारा नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। गुरुवार को भी एक्यूआई 270 से 300 के बीच रहा। इतने एक्यूआई ने मुजफ्फरनगर की शुद्ध हवा को जहरीला बना दिया है। मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय अधिकारी बनकर पहुंचे गीतेश चंद्रा के सामने पहले ही दीपावली के बाद फैला प्रदूषण चुनौती लेकर खड़ा हो गया है। दीपावली के बाद से लगातार बढ़ता एक्यूआई मुजफ्फरनगर में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.