नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा। प्रदेश सरकार की टीम ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। दो दिनों तक चले निरीक्षण में पहले सीएचसी और शनिवार को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। उपलब्ध सुविधाओं की सूची बनाकर टीम शासन को सौंपेगी। सहारनपुर मंडल की डॉ. कुमुद रानी, डॉ. उत्कृष्ट प्रजापति ने मरीजों की स्थिति, दवा, जांच, सहित अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. ऋषभ कुमार सिंह, डॉ. हृदयमणि लवानिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...