गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- - पंचायतों में सड़क, लाइट, स्कूल से लेकर पुस्तकालय सहित बुनियादी सुविधा हुई उपलब्ध- प्रत्येक पंचायत को 20 - 20 लाख रुपये का बजट मिला था - शासन ने मुरादनगर ब्लॉक की तीन वहीं राजपुर की चार पंचायतों को आदर्श ग्राम घोषित किया गाजियाबाद,संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए सात ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम बनाना के लिए कार्य किए गए थे। कार्य पूर्ण होने के बाद अब इन गावों की जांच कर शासन द्वारा आदर्श ग्राम घोषित कर दिया गया है। इन पंचायतों में सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, पेयजल, स्वच्छता और पुस्तकालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है। आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले की सात पंचायतों को विकसित करने के लिए शासन से लक्ष्य मिला था। इसके बाद इन पंचायतों में कार्य करने के लिए प्रत्येक में 20-20 लाख ...