मधुबनी, फरवरी 6 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिले की सभी पंचायतों में शवदाह गृह व मुक्तिधाम बनेगा। सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। जिले के करीब 399 पंचायतों में सात निश्चय तीन के तहत शवदाह गृह व मुक्तिधाम का निर्माण होगा। सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर अवस्थित शवदाह गृह व मुक्तिधाम का निर्माण अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाएगा। इसका मानक प्राक्कलन एवं नक्शा अलग से उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के अपर सचिव ने जिलापदाधिकारी को ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में अवस्थित शवदाह गृह व मुक्तिधाम की सूचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। सरकार के सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि आम नागरिकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शवदाह गृह व मुक्तिधाम स्थल विकसित करने का निर्णय लिया गया है। ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.