मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी। जिले के सभी पंचायत रिंग रूट से जुड़ेंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया के बाद इसी साल सभी पंचायत रिंग रूट से जुड़ेगा। रिंग रूट से जुड़ने के बाद एक साइड से ऑप्टिकल फाइबर कट जाने पर भी दूसरे साइड से पंचायत का इंटरनेट चालू रहेगा। भारत नेट योजना के तहत 399 पंचायतों में आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) पहुंच चुका है। इनमें 260 पंचायतों में इंटरनेट सेवा चालू है। शेष में चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। टीडीएम मधुबनी सुमन कुमार झा ने बताया कि सभी पंचायतों में बारह सौ रुपये वार्षिक प्लान के तहत इंटरनेट सुविधा उपलब्घ करायी जा रही है। टीडीएम ने बताया कि इस संबंध में समाहरणालय में कई बार बैठक हो चुकी है। सभी मुखिया को डीडीसी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द इस प्लान में कनेक्शन प्राप्त कर इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.