दरभंगा, अगस्त 19 -- लहेरियासराय। सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट में पारित अंतरिम न्यायादेश के आलोक में ऐसे निर्वाचक जिनका नाम 24 जून 2025 तक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित था, पर गत एक अगस्त को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, वैसे सभी निर्वाचकों की सूची विस क्षेत्र व मतदान केन्द्रवार कारण सहित दरभंगा जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गयी है। ऐसे सभी निर्वाचक जो प्रारूप सूची में शामिल नहीं हैं, अपने इपिक संख्या के माध्यम से इस सूची में कारण सहित अपनी प्रविष्टि की जानकारी ले सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को देते हुए डीएम कौशल कुमार ने कहा कि असंतुष्ट व्यक्ति अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.