चंदौली, फरवरी 22 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद चंदौली की लाइफ लाइन कही जाने वाली लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। नहर के लटाव झाल के नीचे वर्षों पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई पत्थर की दीवारें अब क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। दीवारों के टूटने और कमजोर होने से नहर का किनारा (बैंक) लगातार कटता जा रहा है। जिससे आसपास के खेतों और रास्तों पर भी खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की खेती का मुख्य आधार है। इसी नहर के पानी से धान, गेहूं, चना और सब्जियों की सिंचाई होती है। लेकिन नहर की बदहाल स्थिति से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। लटाव झाल के नीचे ब...