संतकबीरनगर, मई 4 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किठिउरी के राजस्व बंजारा डेरा निवासी 45 वर्षीय एक महिला की शनिवार को बस्ती जिले के कप्तानगंज में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बाराबंकी के देवी शरीफ जा रही थी। दुर्घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घर पर कोहराम मच गया। आस पास के लोग बस्ती के लिए रवाना हो गए। किठिउरी के राजस्व बंजारा डेरा निवासी अब्दुल रहीम अपनी पत्नी कलीमुनिशा (45) को लेकर शनिवार को बाइक से देवा शरीफ जा रहे थे। बस्ती जिले के कप्तानगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। टक्कर लगने से दोनों बाईक से नीचे गिर पड़े। ठोकर लगने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस की दिया। मौके पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.