गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया के हॉकी ट्रायल का मंगलवार को समापन किया गया। ट्रायल में जिले की महिला और पुरुष हॉकी टीम का चयन किया गया। दोनों टीम में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। कोच नदीम अहमद ने बताया कि ये खिलाड़ी स्टेडियम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से संचालित हॉकी सेंटर में अभ्यास करेंगे। इन खिलाड़ियों को सरकार की ओर से समय समय पर खेल सुविधाएं भी दी जाएंगी। स्टेडियम में सुबह और शाम को खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी जिले की टीम के लिए चयनित हुए हैं, इन्हें अलग अलग स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग भी कराया जाएगा। इसके साथ टीम में और खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं...