मोतिहारी, जनवरी 15 -- मोतिहारी। जिले की तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और ऐतिहासिक पहल की गयी है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अब जिले की बच्चियों के लिए वरदान साबित होगा। राज्य सरकार की सात निश्चय योजना के तहत करीब 4.7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक वर्कशॉप में इसी सत्र से नामांकन व प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। महिला आईटीआई का यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जिले की बेटियों को तकनीकी रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ जिले में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का सपना भी साकार होगा। अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 जनवरी को इस सेंटर का भ्रमण ...