नवादा, जनवरी 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा की जीवनरेखा पर संकट छा गया है। जिले की सभी पांचों प्रमुख नदियां विलुप्ति की कगार पर हैं। ऐसे में खेती और जिले के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। जिले की प्यास बुझाने वाली और खेतों को हरा-भरा रखने वाली पांच प्रमुख नदियां खुरी, सकरी, धनार्जय, तिलैया और ढाढर वर्तमान में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। कभी कल-कल करती बहने वाली ये नदियां अब धूल फांक रही हैं। नदियों के सूखने का सीधा असर न केवल भू-जल स्तर पर पड़ा है, बल्कि जिले की कृषि व्यवस्था की कमर टूट गई है। नवादा में सिंचाई का संकट अब एक त्रासदी का रूप ले चुका है, जिससे किसानों के सामने पलायन या भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नवादा की पांचों प्रमुख नदियों का सूखना एक पर्यावरणीय चेतावनी है। सामान्यत: सिंचाई के अभाव में 20 फीसदी तक फ...