चम्पावत, अप्रैल 4 -- चम्पावत। चम्पावत जिले की पहली पैराग्लाइडिंग साइट बन कर तैयार हो गई है। पर्यटन विभाग ने बिशंग के कड़ाई मंदिर के पास पैराग्लाइडिंग साइट विकसित कर ली है। यहां सात सौ मीटर लंबा ट्रेक रूट तैयार कर लिया है। साथ ही साइट तक सड़क भी बना ली है। पैराग्लाइडिंग साइट बनने से ट्रेंड युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि यहां पैराग्लाइडिंग की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। पैराग्लाइडिंग में दक्ष युवा यहां आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के जरिए आकाश की सैर कराएंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.