सासाराम, मार्च 8 -- सासाराम, निज संवाददाता। जिले की न्यायमंडलों सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1714 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं 19 करोड़ 22 लाख 79 हजार 817 रुपए का समझौता हुआ। इसकी जानकारी देते हुए प्राधिकार की सचिव सुरभि श्रीवास्तव ने बतायी कि सासाराम में न्यायालय के 113 केस निपटे व चार करोड़ 43 लाख पांच हजार रुपए पर समझौता हुआ। वहीं बैंक के 509 मामलों में पक्षकारों से 12 करोड़ 72 लाख 79 हजार 200 रुपए का समझौता हुआ। इसी तरह डेहरी में कोर्ट के 113 मामले निपटे व 55000 रुपए पर समझौता हुआ। बैंक के 214 मामलों में एक करोड़ 13 लाख 19 हजार 117 रुपए का समझौता हुआ। इसी तरह बिक्रमगंज में न्यायालय के 217 मामले निपटे व 14 लाख 21 हजार 450 रुपए का समझौता हुआ। वहीं बैंकों के 335 मामलों में तीन करोड़ आठ लाख 92 हजार 235...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.