लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राजभवन लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले की थारू छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से जिले का गौरव बढ़ाया। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अनुसूचित जनजाति श्रेणी की परास्नातक की छात्रा लकी और स्नातक की छात्रा संतोषी ने विकसित भारत की संकल्पना विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यपाल के समक्ष प्रभावशाली भाषण दिया। राज्यपाल ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय जनजाति उन्नयन प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. ज्योति पंत भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं। प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.