हापुड़, जून 13 -- डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने जनपद की तीन नदियों में से एक बूढ़ी गंगा के पुनर्जीवित करने के लिए सिंचाई विभाग से 15 दिवस में सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, गुणवत्ता शिक्षा, बालिका शिक्षा, मध्याह्न भोजन, यू डायस प्लस, पीएम श्री विद्यालय एवं आरटीई के अंतर्गत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का नवीन सत्र में नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा हुई। ऑपरेशन कायाकल्प में डीएम द्वारा 19 पैरामीटर के गैप को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत निधि से सबसे पहले विद्यालयों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.