बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र का पहिया तेजी से घूम रहा है। मिलों ने अभी 74.75 लाख कुंतल से अधिक गन्ना खरीदकर उसकी पेराई कर दी है। मिलों में इस बार रिकवरी भी अच्छी आ रही है। सबसे ज्यादा साबितगढ की 11.51 फीसदी रिकवरी आ रही है। अन्य चीनी मिलों की रिकवरी में भी सुधार है। गत वर्ष के मुकाबले 0.5 से लेकर 0.6 फीसदी तक रिकवरी बढ़ी है। चीनी मिलों को भरपूर गन्ना किसानों से मिल रहा है। भुगतान करने में जिला मेरठ मंडल में पहले पायदान पर है। हापुड़ जिले की दोनों चीनी मिले अभी किसानों का 15 करोड़ रुपया दबाए बैठी हैं। मौजूदा समय में चीनी मिलों में पेराई सत्र 2025-26 चल रहा है। जिले की चार चीनी मिले हैं इनमें बुलंदशहर की साबितगढ़ चीनी मिल ने 34.31 लाख, अनामिका ने 19.57 लाख, वेव मिल ने 12.39 लाख व दि किसान सहकारी चीनी मिल ने 8...