कौशाम्बी, जनवरी 7 -- कड़ा ब्लॉक के अलीपुरजीता में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने भी किसानों को जानकारी दी। साथ ही बताया कि जिले की गोशालाएं कृषि का स्वरूप बदलेंगी, इसकी शुरुआत हो चुकी है। सीडीओ ने बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामों में रसायन युक्त खेती की जा रही है जिससे कि हमारी मिट्टी की उर्वरता शक्ति धीरे-धीरे क्षीण हो रही है। इसके लिए हमें कुछ जैविक उत्पादों का प्रयोग करके अपनी मिट्टी की उर्वरता शक्ति को बढ़ाना है। साथ ही साथ हमारे गांव के वातावरण और गांव के किसान मजदूर के स्वास्थ्य के भी सुदृढ़ करनी है, इसलिए गांव की महिला समूहों द्वारा गोशालाओं में उपस्थित गायों के गोबर से वर्मी कंपोस्ट का निर्माण करना है। जिससे उसे उत्पादित वर्मी कंपोस्ट का खेतों में प्रयोग करवाना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.