दरभंगा, अक्टूबर 4 -- लहेरियासराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4233 करोड़ की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण एवं राशि का अंतरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से किया। इस कार्यक्रम का जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर लाइव प्रसारण किया गया। दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर सभागार में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता एवं बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, डीएम कौशल कुमार, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि पंचायत सरकार भवन एनडीए सरकार की दूरगामी सोच का प्रतिफल है। इसके माध्यम से पंचायत के अंदर की सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ मिलता है तथा लोक सेवा से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.