बलरामपुर, मई 24 -- पड़ताल पुरुष चिकित्सक करते हैं महिलाओं का इलाज, महिलाएं साझा नहीं कर पाती अपनी समस्याएं सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की है भारी कमी, महिला मरीजों को उठानी पड़ती है परेशानी बलरामपुर, संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। यही कारण है कि अस्पताल आने वाली महिलाओं को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। जहां एक ओर दस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल आठ महिला चिकित्सकों की तैनाती है तो वही जिला अस्पतालों में भी इनकी संख्या न के बराबर है। ऐसे में जिले की आधी आवादी की चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां के अस्पतालों में पुरुष चिकित्सक महिलाओं का इलाज करते हैं। जिले में दस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित हैं। इन्हीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आधी आवादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.